Aaj Ka Mausam 11 March 2025, IMD Alert Of Heavy Rainfall: भारत के कई राज्यों में मौसम (Weather) का मिजाज बदल रहा है। दिल्ली में आज तेज हवाएं चलने और तापमान (Temperature) में इजाफा होने के आसार हैं। वहीं, यूपी, एमपी, बिहार और राजस्थान में भी गर्मी बढ़ रही है। गुजरात, राजस्थान और विदर्भ के कई हिस्सों में हीटवेव (Heatwave) का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश (Rainfall) और बर्फबारी का दौर जारी है। तमिलनाडु में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने इन राज्यों में यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
गुजरात में अगले तीन दिनों तक तापमान 40-42 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। राजस्थान और विदर्भ में भी हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। महाराष्ट्र के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है।
हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ बूंदाबांदी का येलो अलर्ट है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी जारी है। यात्रियों को संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी और अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।