मेघदूत एग्रो, हरियाणा: अगर आप मई महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है, क्योंकि मई 2025 में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। जी हां, Bank Holidays को लेकर भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने जो लिस्ट जारी की है, उसमें साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा कई राज्यों में स्थानीय त्योहारों और जयंती के चलते बैंकों में कामकाज ठप रहेगा।
शुरुआत होती है 1 मई से, जब लेबर डे और महाराष्ट्र दिवस के कारण महाराष्ट्र समेत बिहार, तमिलनाडु, गुजरात, गोवा, दिल्ली और केरल जैसे राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 4 मई और 11 मई को रविवार की साप्ताहिक छुट्टियां रहेंगी जबकि 10 मई को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण सभी बैंकों में ताले लटके रहेंगे।
8 मई को रविंद्रनाथ टैगोर जयंती पर पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और दिल्ली में बैंक बंद रहेंगे और फिर 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा पर मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु और अन्य राज्यों में बैंक सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
16 मई को सिक्किम राज्य दिवस, 24 मई को चौथा शनिवार और 25 मई को रविवार के चलते बैंक नहीं खुलेंगे।
वहीं, 26 मई को काजी नजरुल इस्लाम जयंती पर त्रिपुरा, 29 मई को महाराणा प्रताप जयंती पर राजस्थान, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश, और 30 मई को गुरु अर्जुन देव जी शहीदी दिवस पर पंजाब व आस-पास के क्षेत्रों में बैंक बंद रहेंगे। यानी मई में 13 दिन बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी, ऐसे में जरूरी है कि आप अपने बैंकिंग कामकाज को पहले से प्लान करें।
इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि अनावश्यक भागदौड़ से भी बच सकेंगे। रिजर्व बैंक की यह Bank Holidays लिस्ट ग्राहकों की सुविधा के लिए तैयार की गई है, जिससे वे समय रहते अपने जरूरी वित्तीय निर्णय ले सकें। बैंक ग्राहकों के लिए यह सलाह है कि नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग जैसे डिजिटल विकल्पों का उपयोग करें ताकि छुट्टियों में भी उनके लेनदेन में कोई रुकावट न आए।
🗓 Bank Holidays List – May 2025
तारीख | दिन | छुट्टी का कारण | जहां बैंक बंद रहेंगे |
---|---|---|---|
1 मई | गुरुवार | लेबर डे, महाराष्ट्र दिवस | महाराष्ट्र, बिहार, गोवा, मणिपुर, गुजरात, केरल, त्रिपुरा, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, असम |
4 मई | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे भारत में |
8 मई | बुधवार | रविंद्रनाथ टैगोर जयंती | पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, नई दिल्ली, जम्मू-कश्मीर |
10 मई | शनिवार | दूसरा शनिवार | पूरे भारत में |
11 मई | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे भारत में |
12 मई | सोमवार | बुद्ध पूर्णिमा | गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, सिक्किम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु |
16 मई | शुक्रवार | सिक्किम राज्य दिवस | सिर्फ सिक्किम |
18 मई | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे भारत में |
24 मई | शनिवार | चौथा शनिवार | पूरे भारत में |
25 मई | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे भारत में |
26 मई | सोमवार | काजी नजरुल इस्लाम जयंती | त्रिपुरा |
29 मई | गुरुवार | महाराणा प्रताप जयंती | हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा |
30 मई | शुक्रवार | गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस | पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ आदि |