Bhojpuri Song, Pajrawa Sat Na: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है। इन दिनों दोनों का गाना ‘पजरवा सट ना’ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘संयोग’ का है, जिसे विजय चौहान और अंजलि यादव ने गाया है। आशुतोष तिवारी के लिरिक्स और साजन मिश्रा के म्यूजिक से सजे इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है। गाने में दोनों कभी समंदर किनारे तो कभी पुल पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं, जो दर्शकों को खूब भा रहा है।
फैंस इस गाने के कायल हो गए हैं और सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘रियल जुबली स्टार, भोजपुरी इंडस्ट्री का दिल निरहुआ।’ वहीं, एक अन्य फैन ने कहा, ‘बहुत ही गजब का गाना है, कमाल के लिरिक्स हैं।’ कई फैंस ने आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी को सुंदर और क्यूट बताते हुए उनकी तारीफ की है। यह गाना न केवल दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री, बल्कि उनके एक्टिंग और डांस स्किल्स को भी बखूबी दर्शाता है।
निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी पसंद की जाती है। दोनों ने कई सुपरहिट गानों और फिल्मों के जरिए अपनी पहचान बनाई है। उनके गाने और वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, जो उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है। ‘पजरवा सट ना’ गाना भी इसी कड़ी में शामिल हो गया है, जो फैंस के दिलों पर छा गया है।
Comments are closed