Hindi News / ट्रेंडिंग खबरें / Director Sanoj Mishra Arrested: मोनालिसा को बॉलीवुड में लाने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा गिरफ्तार, रेप केस में हुआ अरेस्ट

Director Sanoj Mishra Arrested: मोनालिसा को बॉलीवुड में लाने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा गिरफ्तार, रेप केस में हुआ अरेस्ट

Director Sanoj Mishra Arrested: बॉलीवुड और सोशल मीडिया की चर्चित हस्ती डायरेक्टर सनोज मिश्रा, जिन्होंने महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा को मुंबई लाकर एक्ट्रेस बनाया था, अब खुद एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। दिल्ली पुलिस ने उन्हें रेप और धमकी देने के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला साल 2021 से चल रहा था, जिसमें एक युवती ने सनोज पर बलात्कार, जबरन गर्भपात और शादी का वादा तोड़ने के गंभीर आरोप लगाए थे। दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज करने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला?

आरोपी डायरेक्टर सनोज मिश्रा के खिलाफ झांसी की एक 28 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि वह साल 2020 में टिकटॉक और इंस्टाग्राम के जरिए सनोज से जुड़ी और उन्होंने उसे एक्ट्रेस बनने का सपना दिखाया। 17 जून 2021 को सनोज ने उसे झांसी रेलवे स्टेशन बुलाया और धमकी देकर अपने साथ रखा। शिकायत के मुताबिक, सनोज ने उसे मुंबई ले जाकर 4 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रखा और कई बार उसके साथ जबरदस्ती की। साथ ही, उसे तीन बार गर्भपात करने के लिए मजबूर किया गया।

Earth Day 2025: क्या आपने भेजा शुभकामना संदेश? देखें Happy Earth Day 2025 Wishes in Hindi, कोट्स

युवती ने आगे बताया कि सनोज ने उससे शादी का झूठा वादा किया था, लेकिन 18 फरवरी 2025 को एक होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद उन्होंने शादी से मुकर गए। इसके बाद पीड़िता ने दिल्ली के नबी करीम थाने में केस दर्ज कराया, जिसमें बलात्कार, धमकी और मारपीट जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। पुलिस ने जांच में मुजफ्फरनगर से मेडिकल रिपोर्ट्स भी जुटाई हैं, जो गर्भपात की पुष्टि करती हैं।

कोर्ट ने खारिज की जमानत, पुलिस ने किया अरेस्ट

इस मामले में सनोज मिश्रा ने दिल्ली हाई कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि आरोप गंभीर हैं और सबूत मजबूत हैं, इसलिए उन्हें जमानत नहीं दी जा सकती। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब सनोज जेल में हैं और जल्द ही कोर्ट में उनकी पेशी होगी।

School Timing Change: 7 बजे से खुलेंगे स्कूल, 12:30 बजे तक चलेगी क्लास, गर्मी से बचाव के लिए बड़ा फैसला

कौन हैं डायरेक्टर सनोज मिश्रा?

सनोज मिश्रा बॉलीवुड और सोशल मीडिया की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने मोनालिसा (अंटिका झा) को महाकुंभ में वायरल होने के बाद मुंबई लाकर फिल्मों में प्लेटफॉर्म दिया था। हालांकि, अब यह केस उनकी छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आरोप साबित होते हैं, तो उन्हें कई सालों की जेल हो सकती है।

क्या कहती है पुलिस?

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस मामले में ईमेल, मैसेज और मेडिकल रिपोर्ट्स जैसे सबूत मिले हैं, जो पीड़िता के आरोपों को सही साबित करते हैं। पुलिस अब सनोज के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी और कोर्ट में केस आगे बढ़ेगा।

क्या आपने आसमान की मुस्कान देखी? 25 अप्रैल को ‘वीनस-सैटर्न-मून’ मिलकर बनाएंगे स्माइली फेस, सिर्फ सुबह 5:30 बजे

लेटेस्ट न्यूज़ »

पोस्ट टैग्स »