Gold Rate Today 24 April 2025: मंगलवार को सोना पहली बार ₹1 लाख के आंकड़े को छूने के बाद अब लगातार दूसरे दिन करेक्शन मोड में आ गया है। आज गुरुवार 24 अप्रैल को देशभर में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। 22 कैरेट सोना ₹90,000 के आस-पास और 24 कैरेट सोना ₹98,200 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी अब भी ₹1 लाख के ऊपर ट्रेड कर रही है।
आज के ताज़ा रेट (24 अप्रैल 2025) – Gold Silver Price 24 April 2025
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट (₹) 24 कैरेट गोल्ड रेट (₹)
दिल्ली 90,200 98,340
मुंबई 90,050 98,240
कोलकाता 90,050 98,240
चेन्नई 90,050 98,240
लखनऊ 90,200 98,340
जयपुर 90,200 98,340
नोएडा 90,200 98,340
गाजियाबाद 90,200 98,340
पटना 90,050 98,240
बंगलुरु 90,050 98,240
चांदी का भाव घटा
आज चांदी की कीमत में ₹200 की गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को चांदी ₹1,00,900 प्रति किलो पर पहुंच गई है, जो कल के मुकाबले कम है।
क्यों घटा सोने-चांदी का भाव?
अमेरिका और चीन के बीच चल रही ट्रेड वॉर, टैक्स विवाद और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर भारत में सोने के रेट पर पड़ा है। जानकारों के मुताबिक, आने वाले 6 महीनों में सोना ₹75,000 तक सस्ता हो सकता है, लेकिन अगर अमेरिका-चीन विवाद और गहराया, तो सोना ₹1,38,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।
भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है?
भारत में सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के ट्रेंड, रुपया-डॉलर की विनिमय दर, सरकार के टैक्स और घरेलू मांग पर निर्भर करती हैं। शादी-ब्याह और त्योहारों के मौसम में इसकी डिमांड तेजी से बढ़ती है, जिससे दाम भी ऊपर चले जाते हैं।