Haryana Budget Live Updates: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज (17 मार्च 2025) अपना पहला बजट पेश करेंगे। बतौर वित्त मंत्री पहली बार हरियाणा बजट पेश करने जा रहे सीएम के खजाना आज आम जनता के लिए खुल सकता है। दोपहर 2 बजे के आसपास आने वाले बजट का आकार 2 लाख करोड़ से ज्यादा का हो सकता है।
माना जा रहा है कि यह बजट ‘महिला बिग गिफ्ट’ थीम पर होगा। इस बजट पर राज्य की महिलाओं की बड़ी नजरें हैं क्योंकि उम्मीद की जा रही है है कि बजट में नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री सैनी महिलाओ को हर महीने 2100 रुपये देने वाली लाडो लक्ष्मी योजना की घोषणा कर सकते हैं। इसके अलावा युवाओं, किसानों के लिए भी इस बजट में बड़े ऐलान किए जाने की संभावना है। हम आपको बता रहे हैं हरियाणा बजट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात…