1. News
  2. हरियाणा न्यूज़
  3. 13वीं बार जेल से बाहर आए राम रहीम, 21 दिन की फरलो पर सिरसा डेरा पहुंचे

13वीं बार जेल से बाहर आए राम रहीम, 21 दिन की फरलो पर सिरसा डेरा पहुंचे

Ram Raheem News: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 21 दिन की फरलो पर जेल से रिहा किया गया है। आज सुबह वह हनीप्रीत संग सिरसा डेरा पहुंचे। जानिए इस बार रिहाई को लेकर क्या है प्रशासन और सियासत की प्रतिक्रिया।

featured

मेघदूत एग्रो, हरियाणा: चर्चित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर से जेल से बाहर आ चुके हैं और dera sacha sauda, Ram Raheem News एक बार फिर सुर्खियों में है।

हरियाणा सरकार की ओर से मिली 21 दिन की फरलो के तहत आज सुबह भारी पुलिस सुरक्षा के बीच राम रहीम सिरसा स्थित डेरा पहुंच गया। इस बार खास बात यह रही कि उसे लेने खुद हनीप्रीत आई थी, जो उसके साथ सिरसा डेरा परिसर तक गई। सिरसा पहुंचने के बाद समर्थकों में हलचल देखी गई, हालांकि पुलिस और प्रशासन की ओर से पूरे इलाके में सतर्कता बरती जा रही है।

इससे पहले भी राम रहीम को पिछले साल दिल्ली नगर निगम चुनाव से ठीक पहले 30 दिन की पैरोल दी गई थी, जिससे कई राजनीतिक अटकलें तेज़ हो गई थीं।

अब यह उनकी 13वीं बार जेल से बाहर आने की घटना है, जिससे फिर सवाल उठने लगे हैं कि क्या कोई राजनीतिक समीकरण इस फैसले के पीछे सक्रिय हैं? बता दें कि राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में रेप और हत्या जैसे गंभीर मामलों में सजा काट रहा है, लेकिन उसके बार-बार फरलो और पैरोल पर बाहर आने से सरकार पर लगातार सवाल उठते रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह फरलो जेल नियमों के अनुसार नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन समय और परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसले जनता और मीडिया में चर्चा का विषय बन जाते हैं।

सिरसा डेरा पहले से ही राजनीतिक प्रभाव और जन समर्थन के लिए जाना जाता है, और हर बार राम रहीम के बाहर आने पर वहां गतिविधियां तेज़ हो जाती हैं।

इस ताज़ा घटनाक्रम से निश्चित रूप से हरियाणा की सियासत और प्रशासन दोनों के लिए एक नई चुनौती खड़ी हो सकती है। प्रशासन की ओर से डेरा परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ताकि कोई अव्यवस्था न हो। ऐसे में अब फिर से ट्रेंड कर रही है, और आने वाले दिनों में इस पर कई नजरें टिकी रहेंगी।

13वीं बार जेल से बाहर आए राम रहीम, 21 दिन की फरलो पर सिरसा डेरा पहुंचे

Comments are closed