1. News
  2. हरियाणा न्यूज़
  3. हरियाणा रोडवेज की बड़ी पहल: अब शाम 6 बजे तक मिलेगी बस, यात्रियों को मिली बड़ी राहत

हरियाणा रोडवेज की बड़ी पहल: अब शाम 6 बजे तक मिलेगी बस, यात्रियों को मिली बड़ी राहत

Haryana Roadways News
Haryana Roadways News

अगर आप देर शाम किसी काम से चंडीगढ़ जाना चाहते हैं, तो अब आपको मुरथल या बहादुरगढ़ की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। हरियाणा रोडवेज विभाग ने सोनीपत से चंडीगढ़ रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। इसके तहत अब शाम 6 बजे तक सोनीपत बस अड्डे से चंडीगढ़ के लिए बस उपलब्ध होगी। इससे पहले, चंडीगढ़ के लिए अंतिम बस शाम 5 बजे निकलती थी, जिसके कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

यात्रियों को मिली बड़ी राहत
सोनीपत से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक है। चंडीगढ़ में राजधानी और हाई कोर्ट स्थित होने के कारण लोगों को अक्सर वहां जाना पड़ता है। सोनीपत से चंडीगढ़ की दूरी तय करने में लगभग 4 से 5 घंटे लग जाते हैं। ऐसे में, अगर सुबह जल्दी किसी काम से जाना हो तो यात्रियों को शाम को ही सोनीपत से निकलना पड़ता था। लेकिन, शाम 5 बजे के बाद बस सेवा उपलब्ध न होने के कारण यात्रियों को जी.टी. रोड पर चलने वाली बसों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब हरियाणा रोडवेज के इस निर्णय से यात्रियों को काफी राहत मिली है।

शंभू बॉर्डर खुलने से भी मिलेगी सुविधा
दूसरी ओर, शंभू बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन के कारण सोनीपत से कटरा, लधुयाना, अमृतसर और जलंधर जाने वाली बस सेवाएं प्रभावित थीं। बसों को अतिरिक्त चक्कर लगाने पड़ रहे थे, जिससे यात्रियों का समय बर्बाद हो रहा था। लेकिन अब पंजाब सरकार द्वारा शंभू बॉर्डर को खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे बसें अब जी.टी. रोड पर सीधी जा पाएंगी और यात्रियों का समय बचेगा।

सोनीपत से चंडीगढ़ रूट पर बसों की संख्या बढ़ी
हरियाणा रोडवेज विभाग ने सोनीपत से चंडीगढ़ रूट पर बसों की संख्या बढ़ाकर 26 कर दी है। इसके अलावा, कई बसें सोनीपत से दिल्ली और फिर दिल्ली से चंडीगढ़ भी चलती हैं। इस निर्णय से यात्रियों को और अधिक सुविधा मिलेगी और उन्हें बस के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

हरियाणा रोडवेज की बड़ी पहल: अब शाम 6 बजे तक मिलेगी बस, यात्रियों को मिली बड़ी राहत

Comments are closed