Hindi News / ताजा खबरें / Kota Mandi Bhav: कोटा मंडी में बड़ा उतार चढ़ाव; सरसों के भाव में भारी उछाल

Kota Mandi Bhav: कोटा मंडी में बड़ा उतार चढ़ाव; सरसों के भाव में भारी उछाल

Kota Mandi Bhav 29 March 2025

Kota Mandi Bhav 29 March 2025 कोटा मंडी भाव 29 मार्च 2025: सरसों ₹6,051 प्रति क्विंटल पर पहुंची, खाद्य तेलों और दालों में तेजी जारी

भामाशाह मंडी कोटा में शुक्रवार को कृषि उत्पादों की आवक लगभग 2.80 लाख क्विंटल रही। बाजार में सरसों और सोयाबीन समेत अधिकांश कृषि वस्तुओं के दामों में तेजी देखी गई। सरसों का भाव ₹100 प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ ₹5,200 से ₹6,051 प्रति क्विंटल पर पहुंच गया, जबकि सोयाबीन ₹3,400 से ₹4,321 प्रति क्विंटल तक कारोबार हुआ। लहसुन की आवक 7,500 क्विंटल रही और इसका भाव ₹1,800 से ₹7,500 प्रति क्विंटल के बीच रहा। खाद्य तेलों के भावों में लगातार दूसरे दिन तेजी बनी हुई है, जिससे उपभोक्ताओं पर महंगाई का दबाव बढ़ रहा है।

Earth Day 2025: क्या आपने भेजा शुभकामना संदेश? देखें Happy Earth Day 2025 Wishes in Hindi, कोट्स

अनाज और दालों के भाव

गेहूं (नया) ₹2,350 से ₹2,600 प्रति क्विंटल, धान सुगंधा ₹2,200 से ₹2,451 और धान पूसा ₹2,200 से ₹2,551 प्रति क्विंटल पर कारोबार हुआ। दालों में चना देशी ₹5,000 से ₹5,350 प्रति क्विंटल और मूंग ₹6,500 से ₹7,200 प्रति क्विंटल पर बिका। उड़द की कीमत ₹4,000 से ₹6,725 प्रति क्विंटल रही, जबकि तुअर दाल ₹9,000 से ₹12,000 प्रति क्विंटल तक पहुंच गई। मसूर दाल ₹7,000 से ₹7,500 प्रति क्विंटल के भाव पर कारोबार हुई।

खाद्य तेल और मसालों की कीमतें

खाद्य तेलों में सोया रिफाइंड (फॉर्च्यून) ₹2,300 प्रति 15 किलो टिन, सरसों तेल (स्वास्तिक) ₹2,360 प्रति टिन और अलसी का तेल ₹2,240 प्रति टिन पर बिका। मसालों में तिल्ली ₹8,500 से ₹10,000 प्रति क्विंटल, मैथी ₹4,200 से ₹4,750 और कलौंजी ₹13,000 से ₹17,850 प्रति क्विंटल पर कारोबार हुई। धनिया नया (सूखा) ₹5,800 से ₹6,300 प्रति क्विंटल और ईगल धनिया ₹6,000 से ₹6,500 प्रति क्विंटल पर बिका।

Gold Silver Price: टूट गए सारे रिकॉर्ड, 100 हज़ार के करीब पहुंचा सोना! कमजोर डॉलर और ट्रेड वॉर के बीच चांदी भी उछली

चीनी, घी और चावल के भाव

चीनी ₹4,270 से ₹4,320 प्रति क्विंटल, बासमती चावल ₹7,000 से ₹8,500 प्रति क्विंटल और देसी घी (अमूल) ₹8,900 प्रति टिन पर बिका। मल्क फूड घी ₹8,380, कोटा फ्रेश ₹8,200 और सरस देसी घी ₹8,700 प्रति टिन पर उपलब्ध रहा।

कोटा सर्राफा बाजार: सोना-चांदी में तेजी

कोटा सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी के भावों में तेजी देखी गई। चांदी ₹200 प्रति किलो की बढ़त के साथ ₹1,00,700 प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि जेवराती सोने (कैडबरी) में ₹550 की तेजी के साथ भाव ₹91,050 प्रति 10 ग्राम हो गया। 24 कैरेट शुद्ध सोना ₹91,500 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार हुआ। 22 कैरेट सोना ₹84,259, 20 कैरेट ₹79,130 और 18 कैरेट सोना ₹72,800 प्रति 10 ग्राम पर बिका।

School Timing Change: 7 बजे से खुलेंगे स्कूल, 12:30 बजे तक चलेगी क्लास, गर्मी से बचाव के लिए बड़ा फैसला

Meghdoot Agro की तरफ से सभी किसानों और व्यापारियों को सलाह है कि वे बाजार के रुझानों को ध्यान में रखकर ही खरीद-बिक्री करें। अगर आप भी कोटा मंडी से जुड़े हैं, तो कमेंट में बताएं कि आज के भाव आपके लिए कितने फायदेमंद रहे। इस खबर को शेयर करके अन्य किसानों तक पहुंचाएं!

लेटेस्ट न्यूज़ »

पोस्ट टैग्स »