1. News
  2. हरियाणा न्यूज़
  3. Mustard Oil Mill in Haryana : हरियाणा के इस जिले में बनेगी एशिया की सबसे बड़ी सरसों तेल मिल, किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

Mustard Oil Mill in Haryana : हरियाणा के इस जिले में बनेगी एशिया की सबसे बड़ी सरसों तेल मिल, किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि राज्य में एशिया की सबसे बड़ी सरसों तेल मिल स्थापित की जाएगी, जिससे किसानों को MSP पर फसल बेचने का बड़ा अवसर मिलेगा। जानिए पूरी खबर।

featured

Mustard Oil Mill in Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार ने रेवाड़ी में उगाई जाने वाली सरसों की फसल के लिए नारनौल में एशिया की सबसे बड़ी तेल मिल और कुरुक्षेत्र में बड़ी सूरजमुखी तेल मिल स्थापित करने की परियोजना तैयार की है। सैनी ने यह घोषणा कुरुक्षेत्र के समानी गांव में की। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने आए थे।

उन्होंने कहा, “यह परियोजना जल्द ही क्रियान्वित की जाएगी और इससे लाखों किसानों को लाभ मिलेगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन सभी किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी जाए। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां किसानों की सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं।”

सैनी ने कहा कि ‘कैच द रेन’ योजना के तहत तालाब बनाए जा रहे हैं। प्रदेश में 2000 तालाब बनाने का काम पूरा हो चुका है और आने वाले समय में 2200 नए तालाब बनाए जाएंगे। इसके अलावा किसानों से अपील की जा रही है कि वे खेतों में और ग्राम पंचायत की जमीन में बारिश का पानी इकट्ठा करें ताकि जल संरक्षण हो सके और प्रदेश डार्क जोन से बाहर आ सके। दक्षिण हरियाणा के लोग ज्यादा फसल उत्पादन ले रहे हैं।

इसी तर्ज पर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के किसानों को भी ड्रिप सिंचाई प्रणाली को अपनाना चाहिए और अटल भूजल योजना के तहत तालाब बनाकर जल संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को अटल भूजल योजना के तहत 86 जोनों को डार्क जोन से बाहर निकालने के लिए तालाब बनाने का प्रस्ताव दिया है और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

 

Mustard Oil Mill in Haryana : हरियाणा के इस जिले में बनेगी एशिया की सबसे बड़ी सरसों तेल मिल, किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

Comments are closed