Hindi News / मंडी भाव और बाजार जानकारी / सरसों का भाव: इस बार बंपर उत्पादन के बावजूद MSP से नीचे चल रही हैं कीमतें, जानें प्रमुख मंडियों के रेट्स

सरसों का भाव: इस बार बंपर उत्पादन के बावजूद MSP से नीचे चल रही हैं कीमतें, जानें प्रमुख मंडियों के रेट्स

Sarso ka Bhav 11 March 2025

Sarso ka Bhav 11 March 2025: इस बार सरसों का बंपर उत्पादन होने का अनुमान है, और कई राज्यों में सरसों की कटाई का काम शुरू हो चुका है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों की मंडियों में सरसों की आवक बढ़ने लगी है। हालांकि, मंडियों में सरसों का भाव अभी भी MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) से नीचे ही चल रहा है।

सरसों की आवक और MSP में बढ़ोतरी
गुजरात की मंडियों में आज सरसों की आवक 4914 टन के करीब रही, जबकि उत्तर प्रदेश में यह आंकड़ा 1300 टन और राजस्थान में 4515 टन रहा। केंद्र सरकार ने किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने के लिए सरसों का MSP बढ़ाकर 5950 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। पिछले साल की तुलना में इस बार किसानों को सरसों पर 300 रुपये प्रति क्विंटल अधिक मिलेंगे।

Aaj Ka Mandi Bhav: मूंग में उछाल, काबुली चना नर्म, देखें आज का मंडी भाव
Aaj Ka Mandi Bhav: मूंग में उछाल, काबुली चना नर्म, देखें आज का मंडी भाव

मंडियों में सरसों का भाव
फिलहाल, मंडियों में सरसों का भाव MSP से नीचे ही बना हुआ है। उदाहरण के तौर पर, उन्नाव मंडी में सरसों की कीमत 5600-5700 रुपये प्रति क्विंटल, टूंडला में 5450-5650 रुपये और उदयपुर में 5200-5700 रुपये प्रति क्विंटल रही। वहीं, रानीवाड़ा मंडी में सरसों का भाव 4800-5000 रुपये और मोडासा में 4650-5150 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।

प्रमुख मंडियों में सरसों के भाव (Non-FAQ Rates)

Kota Mandi Bhav 22 April 2025
कोटा मंडी भाव 22 अप्रैल 2025: गेहूं के भाव में भयंकर तेजी, जानिए आज के ताजा कोटा मंडी भाव
मंडी का नामसरसों का भाव (रुपये प्रति क्विंटल)
उन्नाव5600 – 5700
टूंडला5450 – 5650
उदयपुर5200 – 5700
रानीवाड़ा4800 – 5000
मोडासा4650 – 5150
मिर्ज़ापुर5600 – 5675
महोबा5500 – 5620
लखीमपुर5080 – 5190
हिमतनगर5100 – 5300
बस्सी5001 – 5851

किसानों के लिए जरूरी जानकारी
जिन किसानों को सरसों MSP पर बेचनी है, वे अपने राज्यों में संचालित MSP पंजीकरण पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इससे उन्हें सरसों का उचित मूल्य मिल सकेगा।

Gehu ka Bhav 22 April 2025
Gehu ka Bhav 22 April 2025: सरकारी खरीद के बीच क्या चल रहा है गेहूं का भाव, देखिये अपनी नजदीकी मंडी का रेट

लेटेस्ट न्यूज़ »

पोस्ट टैग्स »