Hindi News / मंडी भाव और बाजार जानकारी / आज कहां मिल रहा सबसे ऊंचा रेट? देखें सरसों का भाव 8 April 2025 – पूरे भारत की मंडियों से ताज़ा अपडेट!

आज कहां मिल रहा सबसे ऊंचा रेट? देखें सरसों का भाव 8 April 2025 – पूरे भारत की मंडियों से ताज़ा अपडेट!

Sarson ka Bhav 8 April 2025: 8 अप्रैल 2025 को देशभर की मंडियों में सरसों के भावों में हलचल देखने को मिली। कहीं भाव तेज़ हुए तो कहीं मामूली गिरावट दर्ज की गई। खास बात ये रही कि जयपुर, अलवर, दिल्ली और सलोनी प्लांट्स में सरसों के रेट ने किसानों का ध्यान खींचा। वहीं, कई मंडियों में तेल और खल के भाव में भी उतार-चढ़ाव दिखा। कुल मिलाकर आज मंडी का मिज़ाज हल्का तेज़ रहा और किसान उम्मीदों के साथ अपने माल की बोली लगाते दिखे। आइए जानते हैं कहां कितना रहा sarson ka bhav 8 April 2025

आज दिल्ली में 42% कंडीशन की सरसों का भाव 6125 रुपए से बढ़कर 6150 तक पहुंच गया। जयपुर मंडी में सरसों 6275 से 6300 तक बिकी और भाव में 25 रुपए की तेजी रही। वहीं, सलोनी प्लांट्स ने फिर एक बार सबसे ऊंचे रेट दिए – अलवर में 6800 रुपए तक सरसों बिकी। मुरैना मंडी में 41% कंडीशन वाली सरसों 6100 रुपए और लोकल माल 5975 पर बिका। पोरसा में 5950 रुपए तक का भाव रहा।

Kota Mandi Bhav 18 April 2025
Kota Mandi Bhav 18 April 2025: गेहूं-चना मंदा, सोना-चांदी उछले; जानिए भामाशाह मंडी में आज फसलों के ताजा भाव

गुजरात की मंडियों में भी सरसों का भाव 5150 से 6030 के बीच रहा। राजस्थान की बात करें तो गंगानगर मंडी में सबसे ज्यादा आवक देखने को मिली – लगभग 15,000 बोरी, लेकिन भाव 5500 रुपए के करीब ही रहा। भरतपुर, अलवर, खैरथल, नैनावा जैसी मंडियों में 5900 से 6125 रुपए तक के रेट देखने को मिले। कोटा में सरसों 5300 से 5700 के बीच बिकी, जबकि सुमेरपुर ने 6175 रुपए का टच किया।

सरसों तेल में भी थोड़ी तेजी दर्ज की गई – कच्ची घानी का रेट 1300 से बढ़कर 1310 तक पहुंच गया और एक्सपेलर तेल 1270 से 1300 रुपए तक बिका। खल के रेट में कुछ जगहों पर 25 से 30 रुपए की गिरावट आई और औसतन 2100 से 2200 रुपए प्रति क्विंटल के बीच रहे।

Kota Mandi Bhav
Kota Mandi Bhav : कोटा मंडी भाव 13 अप्रैल, गेहूं-धान में तेजी, लहसुन ₹7500 तक, चांदी ₹96200

नीचे देखें कुछ प्रमुख मंडियों के ताज़ा रेट:

मंडी का नामसरसों का भाव (₹/क्विंटल)तेल (कच्ची घानी)एक्सपेलरखल रेट (₹)
दिल्ली (42% कंडी.)6125 – 6150131013002200
जयपुर6275 – 6300130312802110
मुरैना6100 – 5975131013002200
अलवर (सलोनी)6800
कोटा5300 – 5700
भरतपुर5900
पोरसा5950
गंगानगर550013101280
नेवाई5925130512752120
टोंक590513032110

देश के अन्य राज्यों – हरियाणा, एमपी, यूपी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र की कई मंडियों में भी सरसों का रेट 5600 से 6100 रुपए के दायरे में रहा। आगरा में बीपी और शारदा दोनों ही ब्रांड के लिए भाव 6500 रुपए प्रति क्विंटल रहा, जो अन्य मंडियों के मुकाबले अच्छा माना जा सकता है।

ग्वार के भाव में जबरदस्त उतार-चढ़ाव! जानिए कहां पहुंचा रेट 5800 रुपये तक?

कुल मिलाकर, sarson ka bhav 8 April 2025 में हल्की तेजी और कुछ जगह स्थिरता रही। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे मंडी में माल बेचने से पहले लोकल रेट की अच्छी तरह से पुष्टि कर लें। अगले कुछ दिनों में तेल की डिमांड को देखते हुए भावों में हलचल बनी रह सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़ »

पोस्ट टैग्स »