Hindi News / आज का मौसम / मौसम पूर्वानुमान: उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, दक्षिण में गर्मी से राहत की उम्मीद

मौसम पूर्वानुमान: उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, दक्षिण में गर्मी से राहत की उम्मीद

उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी

Weather Forecast: उत्तर भारत में इन दिनों ठंड ने दस्तक दे दी है। पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश की वजह से दिन में भी कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। वहीं, दक्षिण भारत के तमिलनाडु में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। आइए, 7 मार्च 2025 के मौसम पूर्वानुमान पर एक नज़र डालते हैं।

उत्तर भारत में ठंड का असर

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर भारत में तेज हवाओं के चलते ठंड का एहसास और बढ़ गया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी जारी है। मनाली में इस साल रिकॉर्ड बर्फबारी हुई है, जिससे पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। लद्दाख और सिक्किम के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

Heavy Rain Alert: अगले 7 दिन भारी बारिश की चेतावनी, बिजली, तूफान और ओले भी पड़ेंगे
Heavy Rain Alert: अगले 7 दिन भारी बारिश की चेतावनी, बिजली, तूफान और ओले भी पड़ेंगे

9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। इसके अलावा, असम और उसके आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण एक्टिव हो चुका है, जिससे इन क्षेत्रों में मौसम में बदलाव की संभावना है।

दिल्ली में मौसम का हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। आईएमडी के अनुसार, दिन में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। शुक्रवार (7 मार्च) तक हवा की गति थोड़ी कम होकर 15-17 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो सकती है। तापमान में हल्की बढ़ोतरी के संकेत भी दिए गए हैं, जिससे आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने लगेगी। शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29 और 13 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

Today Weather : देश के इन 12 से अधिक राज्यों में भीषण गर्मी का येलो अलर्ट ! यहां जोरदार बारिश की चेतावनी जारी...
Today Weather : देश के इन 12 से अधिक राज्यों में भीषण गर्मी का येलो अलर्ट ! यहां जोरदार बारिश की चेतावनी जारी…

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मौसम

उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से तेज हवाओं की वजह से हल्की ठंड महसूस की जा रही थी, लेकिन अब मौसम सामान्य होने की ओर बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 12 मार्च तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और ठंडी हवाएं धीरे-धीरे कम हो जाएंगी। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे प्रदेश में गर्मी का असर और बढ़ सकता है।

राजस्थान में अगले दो दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी हवाएं चलने की संभावना है। इससे तापमान दो से चार डिग्री तक गिर सकता है। हालांकि, 7-8 मार्च से तापमान में दोबारा बढ़ोतरी हो सकती है।

Aaj Ka Mausam 23 April 2025: दिल्ली, यूपी, बिहार में भीषण गर्मी और लू का कहर, जानिए किस राज्य में क्या है अलर्ट
Aaj Ka Mausam 23 April 2025: दिल्ली, यूपी, बिहार में भीषण गर्मी और लू का कहर, जानिए किस राज्य में क्या है अलर्ट

दक्षिण भारत में गर्मी का प्रकोप

उत्तर भारत में जहां ठंड का असर देखा जा रहा है, वहीं दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। राज्य में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। खासतौर पर पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में दोपहर के समय भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। चेन्नई में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, अगले सप्ताह राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़ »

पोस्ट टैग्स »