Hindi News / धर्म-कर्म / धार्मिक यात्रा पर अगर महिलाओं को मासिक धर्म आ जाए तो क्या करें? प्रेमानंद महाराज ने बताया सही समाधान

धार्मिक यात्रा पर अगर महिलाओं को मासिक धर्म आ जाए तो क्या करें? प्रेमानंद महाराज ने बताया सही समाधान

मेघदूत एग्रो, वृन्दावन: तीर्थयात्रा के दौरान मासिक धर्म आने पर महिलाओं को क्या करना चाहिए? इस सवाल का संत प्रेमानंद महाराज ने सुंदर समाधान देते हुए कहा कि “मासिक धर्म वंदनीय है, निंदनीय नहीं”।

उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाएं स्नान करके दूर से भगवान के दर्शन कर सकती हैं, हालांकि सेवा या सामग्री स्पर्श न करें।

Aaj ka Panchang 22 April 2025 मंगलवार व्रत के साथ जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और हनुमान जी के पावन मंत्र

उनका यह बयान तीर्थस्थलों पर महिलाओं को लेकर चल रही पुरानी मान्यताओं को चुनौती देता है।

प्रेमानंद जी ने इसकी पौराणिक व्याख्या करते हुए बताया कि यह देवराज इंद्र की ब्रह्महत्या का पाप है जिसे महिलाओं ने अपने ऊपर लिया – जैसे नदियों ने फेन, वृक्षों ने गोंद और भूमि ने बंजरपन के रूप में।

क्या आपने आसमान की मुस्कान देखी? 25 अप्रैल को ‘वीनस-सैटर्न-मून’ मिलकर बनाएंगे स्माइली फेस, सिर्फ सुबह 5:30 बजे

उन्होंने जोर देकर कहा कि “इतनी दूर आकर दर्शन का अवसर न छोड़ें, क्योंकि यह शारीरिक प्रक्रिया स्वाभाविक है और पुनर्जन्म का कोई भरोसा नहीं”।

यह बयान धार्मिक यात्राओं में महिलाओं की भागीदारी को लेकर नए दृष्टिकोण की शुरुआत कर सकता है।

Vikat Sankashti Chaturthi : 16 अप्रैल को विकट संकष्टी चतुर्थी पर बन रहा दुर्लभ मैत्रेय योग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

लेटेस्ट न्यूज़ »