Haryana Rain Alert: हरियाणा का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार, 13 और 14 मार्च को प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।
हालांकि, 12 मार्च तक मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में दिन के समय तेज धूप (Sunshine) निकल रही है, जिसके कारण अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है और कुछ लोगों ने पंखे का उपयोग भी शुरू कर दिया है।
हरियाणा में आज यानी रविवार को मौसम साफ रहेगा। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड (Mild Cold) महसूस होगी, जबकि दिन में तेज धूप रहेगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी। 11 और 12 मार्च को अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। होली के आसपास मौसम में बदलाव होगा और बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
Comments are closed